Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरहजरत इमाम हुसैन के जन्मदिन पर लगायी सबील

हजरत इमाम हुसैन के जन्मदिन पर लगायी सबील

जौनपुर धारा, जौनपुर। हजरत मोहम्मद मुस्तफा(स.अ) के नवासे व हजरत अली (अ.स.) के पुत्र हजरत इमाम हुसैन के जन्मदिवस पर शुक्रवार को नगर में कई स्थानों पर शरबत की सबील, कोल्ड ड्रिंक्स, मिठाईयां व अन्य सामान लोगों में वितरित कर आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए हर्षोल्लास के साथ इमाम हुसैन का जन्मदिन मनाया। इसी क्रम में नगर के सिपाह चौराहे पर कैंप लगाकर हर राहगीरों को ठंडा पानी, शरबत, कोल्ड ड्रिंक, मिठाई, फल, वितरित किया गया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने मानवता को बचाने के लिए अपना पूरा परिवार कुर्बान कर दिया था। आज उनका जन्मदिन हम लोग मना रहे हैं। ऐसे में उनके पैगाम को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का मकसद हम लोगों का है जिससे कि आपसी भाईचारा व सौहार्द बना रहे।  इस अवसर पर डा. कमर अब्बास, मजहर हैदर, जीशान हैदर, इरफान हैदर, इशरत अली, फैज अब्बास, अर्शी हैदर, महशर अब्बास, हसन अब्बास सहित तमाम अनुयायी उपस्थित रहे।