Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरस्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक संपन्न

स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जननी स्ाुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसूताओ को भुगतान के संदर्भ में सिकरारा तथा बक्शा में उपलब्धि 90प्रति.से कम पाया गया है, जिसे पूर्ण करा लिया जाएगा।0 से 1वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण में अब मात्र सुजानगंज एवं करंजाकला में प्रगति थोड़ी कम है। वहां टीकाकरण की प्रक्रिया चल रही है। वाहन संचालन, मानव संचालन, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई की निविदा की प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी ने सभी ब्लॉकों में पांच-पांच स्वास्थ्य केंद्रों को प्रसव केंद्रों के रूप में विकसित करने की प्रगति की भी जानकारी ली जिसपर अवगत कराया गया कि रामनगर व केराकत ब्लॉक में कुल तीन प्रसव केंद्र शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अस्पतालों में दवाओ सहित मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो। समस्त एमओआईसी से अस्पतालों में प्रसूताओ को निःशुल्क भोजन उपलब्धता की जानकारी ली और निर्देशित किया कि जिन भी ब्लॉक जैसे जलालपुर, सिरकोनी, मछलीशहर सहित अन्य जहां अभी भी प्रेरणा कैंटीन नही चल रही है वहां इसे जल्द से जल्द संचालित कराएं तथा इसका भुगतान भी सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मातृ मृत्यु ऑडिट, जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकारी इकाइयों में प्रसव के तुलनात्मक विवरण, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, टेली कंसल्टेशन, राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत हर ब्लॉक में कैम्प लगाकर लक्ष्य निर्धारित कर महिला एवं पुरुष नसबंदी के लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। आयुष्मान जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान बहुत कम आयुष्मान कार्ड बनाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि हर ब्लॉक प्रतिदिन 500 कार्ड का लक्ष्य निर्धारित कर कार्ड बनाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य चिकित्सकगण तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे।