- दवाओं के सैम्पल लेकर भेजें गए, क्लिनिक सीज
जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के नरहन गांव स्थित डॉ.बहादुर खान के होम्योपैथिक डिस्पेंसरी पर स्वास्थ्य विभाग व उपजिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर दवाओं का सैम्पल लेकर क्लिनिक सीज कर दिया। उपजिलाधिकारी के यहां ऐसी शिकायत मिली कि डॉ.बहादुर खा के होम्योपैथी क्लिनिक पर एलोपैथिक व आयुर्वेदिक दवाओं का मिश्रण कर आमजनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। निरीक्षण के समय डिस्पेंसरी पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ मामलों में अनियमितता पाने पर उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा व ड्रग इंस्पेक्टर ने क्लिनिक को सीज कर दिया। पूरे कार्यवाही में डॉ.बहादुर नदारद रहें। मौके पर उपजिलाधिकारी, स्वस्थ्य विभाग के साथ पुलिस विभाग मुस्तैद रही।


