जौनपुर धारा, जौनपुर। मियांपुर स्थित सूर्यबली सिंह पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आईएएस व एक्टर अभिषेक सिंह ने झंडारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने वीर शहीदों के जीवन के बारे में प्रकाश डाला। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत कुशाग्र सिंह व शिवम सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक प्रो. एसपी सिंह, बैंक महाप्रबंधक विजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य ममता सिंह, मनीषा सिंह, राकेश सिंह, सविता पाण्डेय, रविन्द्र मौर्य, प्रभाकर उपाध्याय व रमाशंकर प्रजापति उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने किया भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम


