Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरस्वच्छ भारत मिशन में 60 और ग्राम पंचायतें चयनित

स्वच्छ भारत मिशन में 60 और ग्राम पंचायतें चयनित

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्वच्छ भारत मिशन में शाहगंज ब्लाक के 60 और ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। चयनित ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक और सफाई कर्मियों का डीपीआरसी के माध्यम एक दिवसीय प्रशिक्षण अंबेडकरनगर में होगा। चालू वित्तीय वर्ष में 60 नई ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम बनाए जाने के लिए चयन किया गया है। चयनित गांवों में एसएलडब्लूएम के कराए जाने वाले कार्यों का प्रशिक्षण 10 अप्रैल से शुरू होकर 13 अप्रैल तक डीपीआरसी अंबेडकरनगर में चलेगा। एडीओ पंचायत लक्ष्मीचंद ने बताया कि इन चार दिनों तक चयनित 60 ग्राम पंचायतों में 15-15 ग्राम पंचायतों का एक एक दिन प्रशिक्षण चलेगा। इन ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक और सफाई कर्मियों को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।