Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर'स्वच्छ जल स्वच्छ मन' परियोजना का 26 को होगा शुभारंभ

‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ परियोजना का 26 को होगा शुभारंभ

जौनपुर धारा, जौनपुर। संत निरंकारी मिशन द्वारा आजादी के 75वें ‘अमृत महोत्सव’ के अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता के पावन सानिध्य में 26 फरवरी दिन रविवार को अमृत परियोजना के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ का शुभारंभ किया जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण तथा इसके बचाव हेतु अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं क्रियान्वित रुप देना है। इस परियोजना का मुख्य बिंदु जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है।

यह जानकारी देते हुए संत निरंकारी मंडल के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल बताया कि अमृत परियोजना के अंतर्गत शहर के गोमती नदी के तट गोपी घाट एवं हनुमान घाट की सफाई करने का कार्य मिशन के सेवादारों द्वारा एवं समर्पित श्रद्धालुओं द्वारा महात्मा मानिकचंद तिवारी जोनल इंचार्ज के नेतृत्व में 26 फरवरी दिन रविवार को सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। बाबा हरदेव सिंह द्वारा समाज कल्याण हेतु जीवनपर्यंत अनेक कार्य किये गये जिसमें स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आरंभ प्रमुख है और उन्हीं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष संत निरंकारी मिशन द्वारा सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशन में अमृत परियोजना का आयोजन किया जा रहा है।