Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्व.राम पलट यादव का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय : शैलेंद्र यादव

स्व.राम पलट यादव का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय : शैलेंद्र यादव

  • गठाना गांव में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के गठाना गांव निवासी शाहगंज गन्ना कृषक पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. वीरेंद्र विक्रम यादव के पिता राम पलट यादव के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें सपा सरकार के पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई समेत क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव (ललई) ने कहा कि स्व. राम पलट यादव का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय है उनके जीवन से लोगों को सीख लेनी चाहिए। समाजसेवी आशा पीजी कालेज गाजीपुर के प्रबंधक सतीश यादव ने कहा कि स्व. राम पलट यादव ने ग्रामीणांचल क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई है। पूर्व ब्लाक प्रमुख लाल प्रताप यादव ने कहा तेरहवीं हमारे समाज की सबसे बड़ी कुरूति है जहां दुख की घड़ी में हम पकवान को अपेक्षा रखते हैं जिसे न खाने वाले और न खिलाने वाले की इच्छा रहती है। इस मौके पर समाजसेवी राजदेव यादव, डॉ. राम आश्चर्य यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ. राम बली यादव, डॉ. अच्छेलाल यादव, रामजीत यादव, कमलेश यादव, दीपनारायण यादव आदि लोग उपस्थित रहे।