Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्टेयरिंग फेल होने से गड्ढे में गिरी कार, बाल-बाल बचे बिजली विभाग...

स्टेयरिंग फेल होने से गड्ढे में गिरी कार, बाल-बाल बचे बिजली विभाग के एसएसओ समेत दो लोग

जौनपुर। रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बिजली विभाग में तैनात एसएसओ विमल सिंह की कार का स्टेयरिंग अचानक फेल हो जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत औरा निवासी विमल सिंह अपने मित्र विनय उपाध्याय (निवासी भीउरा गांव) के साथ मारुति सियाज कार से बलिया जा रहे थे। शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अटरिया (परेवा) गांव के पास अचानक कार का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में विमल सिंह और विनय उपाध्याय को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस तरह से कार गहरे गड्ढे में गिरी थी, उससे बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Share Now...