Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरस्कूलों में बच्चों ने खेली अबीर गुलाल और फूलों की होली

स्कूलों में बच्चों ने खेली अबीर गुलाल और फूलों की होली

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। नगर स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल शनिवार को बच्चों ने होली का उत्सव धूमधाम से मनाया। बच्चों ने अबीर-गुलाल उड़ाए और होली के गीतों पर जमकर थिरके। त्योहारों को लेकर बच्चों में खास उत्साह नजर आया। विद्यालय स्टाफ और बच्चों ने जमकर मस्ती की। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसमें प्री नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चे शामिल हुए। प्रबंधक विशंबर दुबे ने सभी बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सतर्कता के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली खेलते समय जानवरों को रंग न लगाएं, केमिकल वाले रंग प्रयोग न करें इस बात का ध्यान रखें कि किसी की आंखों में रंग न जाने पाए और अबीर गुलाल व सौहार्द के साथ रंगोत्सव मनाएं। वहीं आइडियल कॉन्वेंट स्कूल, हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल,सन फ्लॉवर स्कूल सिटी पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों में हर्षोल्लास पूर्वक खुशियों का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर शुभम, प्राचार्य शिवम, जयंत मिश्रा, करुणा पांडे, प्रियंका, दीप चंद्र, आशु मिश्र, खुशी, शिवानी, प्रिया, अर्बिया, रीता, नमन, सिद्धार्थ, पूर्णिमा शालिनी, आकांक्षा व नीतू आदि लोग मौजूद रहे।