Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरनीम के पेड़ पर फांसी लगाकर 38वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर 38वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के संदहा गांव में 38वर्षीय व्यक्ति ने फांसी के सहारे झुलकर आत्महत्या कर ली। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरु दी है। थाना सरायख्वाजा के संदहा गांव में आगरा के निवासी चंद्रकांत 38वर्ष की कई वर्ष पहले शादी हुई थी। स्वजनों के अनुसार एक माह पहले चंद्रकांत आगरा से अपने ससुराल संदहा गांव में आकर रहने लगा था। शनिवार भोर में अचानक वह घर से निकाला और घर के समीप नीम के पेड़ में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। फिलहाल मौत का कारण रहस्य बना हुआ है। उधर सूचना लगते ही थाना सरायख्वाजा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच पड़ताल के बाद मौत के कारण का खुलासा किया जाऐगा।