― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्कूली वाहन से कुचलकर बालिका की मौत

स्कूली वाहन से कुचलकर बालिका की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर ग्राम में बुधवार की सुबह एक निजी स्कूल वाहन से कुचलकर एक पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच पड़ताल किया। मूलरूप से आजमगढ़ जनपद के लालगंज थाना के दौना कटौली निवासी हसनैन की पुत्री हाजरा (5)यहां मोहिउद्दीनपुर निवासी अपने मामा तबरेज के यहां आई थी और सुबह मारुफपुर गांव के एक मदरसे का वाहन छात्र छात्राओं को लेने गया था कि चालक के द्वारा मैजिक वाहन बैक करते समय उक्त बालिका पहिए के नीचे आ गई। जिसे देख अन्य बच्चों ने चिल्लाया तो गाड़ी आगे बढ़ाई गई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ऐसे में मौका पाकर चालक गाड़ी लेकर भाग गया। फिलहाल इस मामले में मृतक बालिका के मामा तबरेज़ आलम के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा कायम कर के छानबीन में जुट गयी।

Share Now...