Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरस्कूली वाहन चेकिंग में 8 वाहनों का हुआ चालान

स्कूली वाहन चेकिंग में 8 वाहनों का हुआ चालान

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को पुलिस प्रशासन के सहयोग से अनफिट स्कूली वाहनों के विरूद्ध संघन चेंकिग अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 8 वाहनों का चालान एवं 2 वाहनों को निरूद्ध  करने की कार्यवाही सम्पादित की गयी। उक्त अभियान जौनपुर लाइन बाजार, सिपाह, जेसिस चौराहा, कुत्तुपुर, पंचहटिया, सरायख्वाजा में चलाकर आवश्यक कार्यवाही की गयी। अभियान में पुलिस अधीक्षक शहर बृजेश कुमार गौतम, यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला, एआरटीओ प्रवर्तन सत्येन्द्र कुमार सिंह एवं यातायात पुलिस एवं प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे। उक्त अभियान के अंतर्गत स्कूल वाहन चालकों के माध्यम से स्कूल प्रबन्धकों को भी अवगत कराया गया कि अपने समस्त विद्यालयी वाहनों को मानक के अनुरूप पूर्ण कराकर ही संचालन करें और भविष्य में भी अनफिट वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।