Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरस्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलटी

स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलटी

  • ग्रामीणों की मदद से बच्चो को बस से निकाला गया बाहर टला बड़ा हादसा

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली डोभी विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत खलिया खास गाँव के मार्ग पर बुधवार की सुबह लगभग 8बजे स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हालांकि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे। स्कूली बस ज्ञान संदेह इंडियन पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है। गौरतलब है कि बच्चों को लेकर स्कूली बस स्कूल जा रही थी बस स्कूल से कुछ दूर खलिया मार्ग पर जैसे ही पहुंची अनियंत्रित हो गई और  सड़क के किनारे खाई में पलट गई। बस के पलटते ही बच्चों में चिख पुकार मच गई चीख पुकार की आवाज सुन आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और खाई में गिरी हुई बस के अंदर से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।