Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्कूल से लौट रही नाबालिगछात्रा के साथ रेप की कोशिश नाकाम

स्कूल से लौट रही नाबालिगछात्रा के साथ रेप की कोशिश नाकाम

  • गामीणों ने पकड़कर किया दैहिक समीक्षा के बाद किया पुलिस के हवाले 

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को अपरान्ह 4बजे स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ रेप की कोशिश कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर दैहिक समीक्षा के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा स्कूल से अपने घर लौट रही थी कि रास्ते में उसी गांव का युवक पहले से ही घात लगाकर बैठा हुआ था। सूनसान जगह मिलते ही युवक नाबालिग छात्रा को एक बाग में उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। बीच-बचाव में नाबालिग के कपड़े कई जगहों से फट गये। बालिका के चिल्लाने पर उसी रोड़ से गुजर रहे कुछ लोगों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुँचे तो आरोपी लोग बाग की तरफ गये। वहां देखा तो युवक नाबालिग छात्रा के साथ रेप की कोशिश कर रहा था। लोगों ने युवक को पकड़ कर जमकर दैहिक समीक्षा की और थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आए। इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया युवक उसी गांव का ही है। वह  छात्रा के साथ रेप की कोशिश कर रहा था। तभी लोगों ने देख लिया और लोगो की तत्परता से बड़ी घटनाएं होने से बच गई। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ (354)व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।