Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्कूल चलो अभियान के तहत सिंगरामऊ में निकली जागरूकता रैली

स्कूल चलो अभियान के तहत सिंगरामऊ में निकली जागरूकता रैली

जौनपुर धारा,बदलापुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगरामऊ में ‘स्कूल चलो अभियान के तहत मंगलवार को एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी बदलापुर अरविन्द कुमार पाण्डेय ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। बच्चों ने हाथों में तख्तियां, बैनर के साथ सिंगरामऊ बाजार और आस-पास के क्षेत्रों में नारे लगाते हुए लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा, आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे, जैसे नारों से क्षेत्र गूंज उठा। रैली के माध्यम से अभिभावकों को 6 से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया गया। सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की सराहना करते हुए अभिभावकों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर पूर्व एआरपी राजभारत मिश्र, प्रधानाध्यापक अनवर अब्बास खान, एसएमसी अध्यक्ष हसन अहमद, बीडीसी सदस्य केशव यादव, समाजसेवी नरेंद्र मिश्र, इंताज़ अहमद, राकेश सिंह, आशुतोष सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।