Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरऔचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर बीएसए ने व्यक्त की...

औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर बीएसए ने व्यक्त की नाराजगी

जौनपुर धारा,जौनपुर। मंगलवार को बीएसए गोरखनाथ पटेल विकास खण्ड बदलापुर, महराजगंज के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में छात्र नामांकन, भौतिक एवं शैक्षणिक परिवेश के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया गया। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए इन दिनों बीएसए के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी विद्यालयों का नियमित रूप से  निरीक्षण कर रहे हैं। बीएसए ने सर्वप्रथम विकास खण्ड बदलापुर के पीएमश्री विद्यालय मुरादपुर कोटिला का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में कार्यरत अध्यापक राजेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक राहुल कुमार सिंह, सहायक अध्यापक, प्रेमलता शिक्षामित्र प्रियंवदा उपाध्याय, शिक्षामित्र, एवं विनोद यादव स्पेशल एजुकेटर निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान ही प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक राहुल कुमार सिंह कर्मचारी 8:35 एवं 8:25 पर उपस्थित हुए। विद्यालय विलंब से उपस्थित होने के संबंध में उनके द्वारा कोई भी संतोषजनक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि 50000 रुपए के व्यय किए जाने के संबंध में बीएसए द्वारा निरीक्षण किए जाने पर प्रधानाध्यापक द्वारा कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। विद्यालय का भौतिक परिवेश साफ सुथरा, रंगाई पुताई का अभाव पाए जाने पर बीएसए द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। विद्यालय में शासन द्वारा स्वीकृत पीएमश्री भवन मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। विद्यालय में व्याप्त गंभीर अनियमिताओं के कारण बीएसए ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक का अग्रिम आदेश तक वेतन अदेय करते हुए विद्यालय में कराए जा रहे नवीन पीएमश्री भवन की गुणवत्ता जांच हेतु जिला समन्वयक (निर्माण) को जांच अधिकारी नामित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किया। विद्यालय में नामांकित कल 66 छात्रों के सापेक्ष सिर्फ 16 छात्र विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कुल कंपोजिट धनराशि 25000 के सापेक्ष 20900 खर्च किया गया। विद्यालय के स्टाक पंजिका, आय-व्यय पंजिका शैक्षिक सत्र 2024-25 से अद्यतन नहीं पाई गई। विद्यालय मे रंगाई-पुताई का अभाव पाया गया। विद्यालय की खेलकूद सामग्री मानक के अनुरूप नहीं पाई गई। विद्यालय को प्राप्त टैबलेट का प्रयोग विभागीय कार्यों हेतु किया जा रहा उपयोग शून्य पाया गया। विद्यालय में प्राप्त उपरोक्त कमियों के कारण बीएसए द्वारा नोटिस विद्यालय में उपस्थित प्रधानाध्यापक सहित समस्त कर्मचारियों को रोस्टर आधारित कार्य योजना का निर्माण कर अपने सेवित क्षेत्र के बस्तियों में घर-घर जाकर नामांकन से वंचित छात्रों का चिन्हांकन करते हुए नामांकन किए जाने हेतु दिशा निर्देश निर्गत किया गया। कंपोजिट विद्यालय अहिरौली के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार सिंह आकस्मिक अवकाश पर पाए गए। विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका ज्योति गुप्ता निरीक्षण के दौरान विद्यालय पर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाई गई। बीएसए के दूरभाष पर ज्योति गुप्ता के लगातार विद्यालय ना आने के संबंध में प्राप्त हो रही शिकायत के क्रम में पाया कि ज्योति गुप्ता का हस्ताक्षर विद्यालय के अध्यापक उपस्थिति पंजिका में उनके पति शशि गुप्ता, जो कि विद्यालय में ही सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, द्वारा बनाया जाता है। इसी क्रम में निरीक्षण के दौरान पाये गये तमा खामियों पर नाराजगी व्यक्त किया।