जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के बेलापार इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय यादव व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार यादव के साथ स्कूल चलो अभियान के तहत घर घर जाकर बच्चों को नए नामांकन के लिए प्रेरित किया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार यादव के सहयोग से लगभग 40 नए बच्चों का नामांकन किया गया। इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान के सहयोग से सभी कक्षा में स्मार्ट टीबी से स्मार्ट क्लास व सीसी कैमरा व इन्वर्टर, कम्प्यूटर प्रिंटर आदि की ब्यवस्था की गई है। ग्राम प्रधान द्वारा अश्वासन दिया गया कि यदि कोई अतिरिक्त कक्ष की ब्यवस्था हो जाती है तो बच्चों को कम्प्यूटर सीखने की भी ब्यवस्था कर दी जाएगी। प्रधानाचार्य संजय यादव द्वारा बताया गया कि यहां पर सारी ब्यवस्था प्राइबेट स्कूलों से कोई भी ब्यवस्था कम नहीं होगी। बच्चों को उचित शिक्षा दिया जाएगा। इस मौके पर ग्रामवासी राजेश यादव, कैलाश गुप्ता, अजय भारती, दयाराम यादव, राकेश भारती आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन के लिए किया प्रेरित

Previous article
Next article


