Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीमा सिंह निर्वाचित की गई बदलापुर की चेयरमैन

सीमा सिंह निर्वाचित की गई बदलापुर की चेयरमैन

  • 779 वोटो से अपने प्रतिद्वन्दी मालती को हराया

जौनपुर धारा, बदलापुर। बदलापुर नगर पंचायत की सीमा सिंह पत्नी विजय सिंह बबलू चेयर मैन घोषित की गई। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी मालती पत्नी सुरेश सरोज को 779 मतों से हराया। जीत की जश्न पर विधायक रमेशचन्द्र मिश्र ने अपने समर्थकों संग जीत के बाद कहा कि यह ऐतिहासिक जीत जनता की जीत है। हम सभी जनता के प्रति आभार ब्यक्त करते हुए उन्हें बधाई देते है और विश्वास दिलाते हैं कि हम नगर पंचायत बदलापुर चेयर मैन नही बल्कि सेवक के रूप में कार्य करेंगे। इस मौके पर उन्होंने अपने समर्थकों को एंव चुनावकी जीत में कड़ी मेहनत करने वाले समर्थकों को बधाई दी। उन्होंने चुनाँव अधिकारी ऋषभ देश राज पुंडीर व उप चुनाव अधिकारी राकेश कुमार एंव क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी को शांति पूर्ण चुनाँव की मत  गणना कराए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।