जौनपुर धारा, पवांरा। होरिल राव इण्टर कॉलेज कुंवरपुर में स्काउट/गाइड के त्रि-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर सहायक स्काउट कमिश्नर व प्रधानाचार्य नीभापुर सर्वेश द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट/गाइड बच्चों को आदर्श व सच्चा नागरिक बनने में मदद करता है। अपने गौरवमयी इतिहास के कारण वह राष्ट्र के युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करता है। डॉ.देवेन्द्र नाथ दीक्षित ने कहा कि स्काउट गाइड जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करता है। स्काउट गाइड विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी संगठन है को बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु प्रेरित करता है। शिविरार्थी स्काउट गाइड को संयमित सेवा भाव नैतिकता पूर्ण जीवन जीने के कार्य का अनुसरण करने वाला कहा। प्रधानाचार्य रविन्द्र नाथ शर्मा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि आपका जीवन अनुशासित चित्त एकाग्र व निश्चित संकल्प वाला होगा तो मंजिल खुद आपके करीब आ जायेगी। प्रधानाचार्य ने सम्मानित अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने पाल्य को नियमित रूप से विद्यालय भेजे साथ ही उनकी प्रगति एवं मूल्यांकन हेतु विद्यालय में अपनी गौरव मई उपस्थिति अवश्य दें। इस अवसर पर स्काउट गाइड द्वारा कैम्प फायर और अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसकी अतिथियों ने प्रशंसा की। स्काउट मास्टर डॉ. हरीश यादव व प्रशिक्षक धर्मराज विश्वकर्मा व शालिनी के निर्देशन में सम्पूर्ण कार्यक्रम उत्कृष्ट रूप से सम्पन्न हुआ। वरिष्ठ प्रवक्ता धर्मचंद्र गुप्त ने संचालन करते हुए बच्चों से कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का है हम जीवन में अच्छा करने की सोचे और अच्छा करें। उपप्रधानाचार्य डॉ.देवेन्द्र नाथ दीक्षित ने आभार व्यक्त किया और बच्चों को आशीष दिया। इस अवसर पर लालजी नागर, आशुतोष सिंह, संतोष कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, आलोक कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, जयप्रकाश सिंह, देवी प्रसाद पांडे, रमाकांत यादव, रामबाबू, राजेंद्र प्रसाद यादव, विकास कुमार गुप्त, अरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
स्काउट गाइड का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न



