― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरमछुआ समुदाय को साइकिल व आइस बॉक्स वितरित

मछुआ समुदाय को साइकिल व आइस बॉक्स वितरित

शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने किया वितरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को मछली पालन तथा उसका विक्रय करने वाले छोटे व्यवसायियों को विधायक रमेश सिंह ने शासन द्वारा प्रदत्त निःशुल्क साइकिल व आइस बॉक्स का वितरण किया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार मौजूद रहे। संचालन जिला मत्स्य अधिकारी शाहिद जमाल ने किया। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विभिन्न समुदायों के साथ ही मछुआ समुदाय के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य कर रही है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद द्वारा निषाद समाज के हित में किये जा रहे तमाम कार्यों का भी उन्होंने विस्तारपूर्वक उल्लेख किया। इस दौरान गंगौली निवासी विनोद कुमार, जमदरा निवासी मीला देवी व बृजेश कुमार, बड़ागांव निवासी राम भुवन व सूरज, बघरवारा निवासी पुन्नवासी, असैथा के राजेंद्र प्रसाद, भटपुरा के सुभाष, धिरौली के राम स्वारथ, शेखवलिया की सितारा देवी व दिपाईपुर के महाजन सहित कुल 11 लाभार्थियों को साइकिल व आइस बॉक्स का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र निषाद, पंचम बिन्द, अजय निषाद आदि समेत मछुआ समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Share Now...