Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसोशल मीडिया पर भगवान राम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर भड़के हिंदू...

सोशल मीडिया पर भगवान राम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर भड़के हिंदू संगठन, मुकदमा दर्ज

  • गोधना में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का दुबारा प्रयास

जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना बाजार में अराजकतत्वों द्वारा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की एक माह के बीच दुबारा कोशिश की गई। हिंदू संगठनों की आपत्ति पर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक इंस्टाग्राम में भगवान राम के प्रति अभद्र पोस्ट की गई थी। अमर्यादित कमेंट के बाद सोशल मीडिया में यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई। वायरल पोस्ट को देख भाजपा और हिन्दू संगठनों ने आपत्ती जताई। मामले को संज्ञान में लेते हुए थाने में अपराध क्रमांक 505(2),188 आईपीसी की धारा 153अ, 295अ का प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस जांच में जुट गई है। 17 अगस्त को गोधना निवासी रोशन अली ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट किया था जिसमे हिंदू देवता भगवान राम को लेकर अभद्र टिप्पणी किया गया था। मामला वायरल होने पर चौकीखुर्द निवासी परशुराम सेवा संस्था के अध्यक्षअम्बरीश उर्फ भेलू पाण्डेय समेत अन्य सामाजिक संगठनों ने शासन व प्रशासन के जिम्मेदारों को मामले से अवगत कराया। शाम से शुरू हुआ विरोध रात तक तेजी से फैलता रहा। भगवान राम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की जानकारी मिलते ही परशुराम सेवा संस्थान समेत अन्य हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी उदयप्रताप सिंह को शिकायती पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि गोधना निवासी आरोपी रोशन अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है।