Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसोनम यादव का भारतीय अंडर महिला क्रिकेट टीम में चयन

सोनम यादव का भारतीय अंडर महिला क्रिकेट टीम में चयन

सोनम की उम्र 16 साल है, पिता फैक्ट्री में मजदूर का काम करते हैं, लेकिन आज सोनम के परिवार में खुशी का माहौल है. इस परिवार को आज दूर-दूर से बधाईयां मिल रही हैं. दरअसल, सोनम का चयन भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है. सोनम यादव उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली हैं. वह लेफ्ट ऑर्म बॉलिंग के अलावा मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करती हैं. सोनम कहती हैं कि अभी तो सफर की महज शुरूआत है, देश के लिए वर्ल्ड कप खेलना सपना है. वहीं, सोनम के परिवार की बात करें तो वह बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं, पिता मुकेश कुमार कांच की फैक्ट्री में काम करते हैं. सोनम के भाई अनम यादव कहते है कि बहन 13 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रही हैं. क्रिकेट से लगाव होने के बाद सोनम पार्क में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने लगी. इस दौरान वह बड़े-बड़े लड़कों को आउट कर देती थी. जिसके बाद फिरोजाबाद में सोनम की क्रिकेट कोचिंग शुरू हुई. विकास पालीवाल नामक शख्स सोनम के कोच रह चुके हैं. विकास पालीवाल कहते हैं कि सोनम काफी टैलेंटेड हैं, उन्हें पूरा भरोसा है कि वो टीम इंडिया के लिए जरूर खेलेगी और अच्छा प्रदर्शन करेंगी. वहीं, गोवा में 4 दिनों तक सोनम की ट्रेनिंग हुई, फिर चयन होने के बाद विशाखापट्टनम भेज दिया गया. दरअसल, विशाखापट्टनम में टीम इंडिया का मैच वेस्टइंडीज के साथ होना है. भारतीय टीम में चयन होने के बाद सोनम अपनी सफलता का श्रेय भाई अमन यादव, कोच रवि यादव और विकास पालीवाल को देती हैं.