Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरसोते समय युवक पर दबंगों ने चाकू से वार कर किया घायल

सोते समय युवक पर दबंगों ने चाकू से वार कर किया घायल

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोंगर गांव में शनिवार की अर्द्ध रात्रि छत पर सोते समय दबंगों ने एक युवक को चाकू से वारकर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के चाचा की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। घायल युवक के चाचा रवीन्द्र कुमार के अनुसार वह और उनका भतीजा 27 वर्षीय गुलशन कुमार पुत्र राजेन्द्र घर की छत पर सोए थे। रात्रि करीब साढ़े बारह बजे उनके भतीजे गुलशन के चीखने चिल्लाने की आवाज पर वह जाग गए और जब उसके पास पहुंचे तो हमलावर उनके भतीजे को चाकू मारने के बाद बाहर की सीढ़ी से भाग गये। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल गुलशन को लेकर पीएचसी सोंधी पहुंचे जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने गुलशन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि घायल युवक के चाचा रवीन्द्र की तहरीर पर पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों के विरुद्ध धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।