― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरसैदपुर को हराकर मोथहा ने जीता उद्धघाटन मैच

सैदपुर को हराकर मोथहा ने जीता उद्धघाटन मैच

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के मैदान में गुरुवार को शिव शक्ति क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ.सरफराज खान ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में मोथहा की टीम ने सैदपुर को हराकर उद्धघाटन मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच मोथहा तथा सैदपुर की टीम के बीच काफी कड़ा मुकाबला हुआ। मुकाबले में मोथहा की टीम 7विकेट से विजई हुई। इसके पूर्व प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ.सरफराज खान ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अपने वक्तव्य में डॉ.सरफराज खान ने कहा कि आज की पीढ़ियों को खेल प्रतियोगिता करवाने की जरूरत है। ताकि जो आज के बच्चे सिर्फ मोबाइल तक समिति रह गए है। उनका शारीरिक और बौद्धिक विकास हो सके। मोबाइल में सिर्फ ऊँगली का ही विकास हो पाता है और बाकी शरीर के अन्य अंगों का विकास नहीं हो पाता है। खेल को प्रेम के साथ खेलना चाहिए। विजेता टीम की तरफ से मैन ऑफ द मैच नवीन निषाद रहे। संचालन सजल यादव ने किया। इस मौके पर विवेक जायसवाल, रिजवान खान, ओवैस खान, तारिक खान, मृत्युंजय यादव, विकास यादव, शिवशंकर विश्वकर्मा, सुरेंद्र, तुषार, गोलू, भेले, प्रिन्स, सोनू, मोनु आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...