Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसेंट जेवियर्स इण्टर कालेज मे कला विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

सेंट जेवियर्स इण्टर कालेज मे कला विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के काजीपुर स्थित सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में रविवार को कला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि फादर अरुलानंद ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
विज्ञान प्रदर्शनी व खेल कूद में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए। इस मौके पर बच्चों के गेम व खेलकूद की अलग से प्रदर्शनी आयोजित हुई। इस क्रिसमस डे पर स्कूल प्रिंसिपल मेरी फ्रैंक ने विद्यार्थियों के अभ्भिभावकों को भी आमंत्रित किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए स्कूल प्रिंसिपल मेरी फ्रैंक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरती है। उन्होंने कहा कि आज इनोवेशन का समय है। नवाचार को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है और इससे अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। स्कूल के मैनेजर सिस्टर अनुपा ने कहा विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञान के शिक्षण और अधिगम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच अवसर प्रदान करते हैं। इस प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने हेतु उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय परिवार के अध्यापक अजय मिश्रा, सुशील रफाएल, राजेश दुबे, नरेंद्र कुमार तिवारी, मदन मिश्रा, सविता यादव, सैंड्रा फ्रैंक, सविता दुबे, इंदु पटेल आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही। अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।