Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफांसी लगाकर महिला ने दी जान

फांसी लगाकर महिला ने दी जान

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव निवासी अनिल पटेल पत्नी बेबी देवी 35 वर्ष बीती रात कमरे का दरवाजा बंद करके सो रही थी। दोपहर 12 बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से आवाज न आने पर परिजनों ने किसी तरीके से दरवाजा  खोला तो देखा साड़ी का फंदा बनाकर बेबी पंखे से लटक रही है। परिजनों ने शंव को नीचे उतारकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन कर शंव को अपने कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। बताया जाता है कि महिला अपने पति से अलग अपने ही ससुराल में रह रही थी और कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा था।