Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसुषमा स्वराज सम्मान योजना के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

सुषमा स्वराज सम्मान योजना के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा महिला मोर्चा जौनपुर द्वारा सुषमा स्वराज सम्मान का कार्यक्रम महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रही। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एव जिलाध्यक्ष ने सयुक्त रूप से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम आरंभ किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जिले भर में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में पहला नाम राष्ट्र सेविका समिति से जुड़ी और शिक्षिका के रूप में समाज में निरंतर काम करने वाली बंदना सरकार एवं शिक्षिका डा. उषा सिंह और ममता सिंह को सम्मानित किया गया। सखी वेलफेयर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, शिवानी यादव और साधना सिंह, साधना खरवार, शिखा मौर्या सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शशि मौर्या ने उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुये कहाकि स्व. सुषमा स्वराज महिलाओं की प्रेरणा स्रोत रही हैं उनमें सेवा भाव कूट-कूट कर भरा हुआ था उनके नाम से आज महिलाओं को अवॉर्ड दिया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि सुनीता सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रही स्व. सुषमा स्वराज महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रही हैं और इसी को देखते हुए महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उनके नाम पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अवार्ड दिए जा रहे हैं। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री विमला श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राखी सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, ममता गिरी, जिला मंत्री अंशु कुशवाहा, चेतना श्रीवास्तव, करुणा मौर्या और मंडल के सभी पदाधिकारी बहनों की उपस्थिति रही।

Share Now...