Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeदेशसुचिर बालाजी की मौत पर मां ने तोड़ी चुप्पी

सुचिर बालाजी की मौत पर मां ने तोड़ी चुप्पी

ओपनएआई व्हिसिलब्लोवर सुचिर बालाजी की मां ने अपने बेटे की मौत को एक साजिश बताते हुए सच सामने लाने की मांग की है। वे अपने बेटे की मौत को सामान्य मानने से इनकार करते हुए बेटे की रहस्यमयी मौत की जांच को लेकर सवाल उठाए हैं। आपको बताते चलें कि 26साल के सुचिर बालाजी पिछले महीने अपने सैन प्रâांसिस्को अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। एक इंटरव्यू में सुचिर बालाजी की मां पूर्णिमा रामाराव ने अपने बेटे की मौत की जांच में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनके बेटे की मौत की जांच जब उन्होंने एक प्राइवेट संस्था की मदद से कराई तो चीजें कुछ और इशारा कर रही हैं, जिसके सारे तर्क और फैक्ट फाइंडिंग्स लोकल पुलिस की अबतक की जांच के एकदम विपरीत है। बालाजी की मां ने कहा, उन्होंने ये पता करने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया कि बेटे के अपार्टमेंट में मिले खून के धब्बे आत्महत्या का मामला लगते हैं कि नहीं लगते हैं। बेटे के शरीर को देखने के बाद मेडिकल ऑफिसर ने इसे आत्महत्या का केस करार दिया था। वहीं मां ने जब चैटजीपीटी से पड़ताल की तो उन्हें पता चला कि उनके बेटे के अपार्टमेंट में मिले खून के धब्बे कहीं से भी आत्महत्या का मामला नहीं लगते हैं। अगस्त में ओपनएआई छोड़ने वाले बालाजी ने ओपनएआई की डेटा-कलेक्शन के तरीकों और चैटजीपीटी को डेवलप करने में कथित कॉपीराइट उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए थे। इस खुलासे के बाद कहा गया था कि उन्हें परेशान करने की कोशिश की गई। बालाजी की मां ने दावा किया कि उनके बेटे के पास ऐसे तमाम अहम दस्तावेज और जानकारी थी जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंडस्ट्री की दुनिया में भूचाल ला सकते थे। पूर्णिमा रामाराव ने कहा कि उनके बेटे को द न्यू यॉर्क टाइम्स द्वारा ओपनएआई के खिलाफ़ दायर किए गए मुकदमे में संभावित गवाह के रूप में नामित किए जाने के एक हफ्ते बाद उसे मृत पाया गया, जो अपने आप में कुछ न कुछ गड़बड़ी होने का संकेत देता है।

Share Now...