Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeमनोरंजनसीता का किरदार निभाने पर पिता से रवि किशन की हुई थी...

सीता का किरदार निभाने पर पिता से रवि किशन की हुई थी पिटाई

रवि किशन अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अपने खास अंदाज और अपनी सादगी के लिए रवि किशन को खास याद किया जाता है। रवि किशन ने भोजपुरी के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। बता दें कि रवि किशन को एक्टिंग का बचपन से ही शौक था। उन्होंने राम लीला में भी काम लिया था, लेकिन एक्टिंग के पैशन ने कुछ ऐसा कर दिया है कि उनके पिता ने उनकी खाल उधेड़ दी। दरअसल एक बार रामलीला में रवि किशन ने सीता का किरदार निभाया था, लेकिन जैसे ही यह बात उनके पिता तो पता चली उन्होंने बेल्ट से मारना शुरू कर दिया था। दरअसल रवि किशन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह 14साल के थे। तब वह घरवलों से छिपकर रामलीला में सीता का किरदार निभाते थे, लेकिन जिस दिन यह बात उनके पिता को पता चली थी उन्होंने उनकी जमकर पिटाई लगाई थी। रवि किशन ने कहा कि पिता इतने नाराज हो गए थे कि उन्हें घर छोड़कर जाना पड़ा था। एक्टर आगे कहते हैं कि उस रात मेरी मां को लगा था कि मैं मर जाऊंगा इसीलिए उन्होंने मुझे 500रुपये दिए और कहा ट्रेन पकड़ो और भाग जाओ। वरना वह तुम्हें मार देंगे। तुम चले जाओ, रवि किशन ने बताया कि उस समय वह 14 या 15 साल के थे जब वह मुंबई आए थे। काम की बात करें तो रवि किशन अब जल्द ही अजय देवगन के साथ सन ऑफ सरदार 2 में नजर आने वाले हैं। वहीं बीते प्रोजेक्ट के बारे में बताएं तो उन्हें आमिर खान और किरण राव की फिल्म लापता लेडीज में देखा गया था।