Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसुंदरीकरण कार्य का किया गया निरीक्षण

सुंदरीकरण कार्य का किया गया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की निर्देश के क्रम में प्रभारी जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय द्वारा विकासखंड मड़ियाहूं में स्थित चंद्रिका धाम के नवीनीकरण, कायाकल्प एवं सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी ली। यूपीसीएलडीएफ जेई शिवम के द्वारा बताया गया कि कार्य लगभग 40 प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है। शेष कार्य को मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए शीघ्र-अतिशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश प्रभारी पर्यटन जिला सूचना अधिकारी के द्वारा दिया गया साथ ही बरसात से पूर्व तालाब में लगी जलकुंभी को जल्द से जल्द साफ कराने के निर्देश भी दिए गए और कहा गया कि अन्य अधूरे कार्यो को बरसात के पूर्व शासन की मंशा के अनुरुप पूर्ण करायें। इस अवसर पर विनोद कुमार यादव, मंदिर प्रबंधक रमेश कुमार निगम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।