Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीडीओ संग डीएम ने किया सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण

सीडीओ संग डीएम ने किया सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम के साथ शिवापार स्थित चौरा माता मंदिर के पास पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ईओ नगरपालिका संतोष मिश्रा को निर्देशित किया कि खाली स्थान पर मिट्टी डालकर उसे लेबल किया जाए और शौचालय का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए। एपीएम यूपी पीसीएल विनय कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि यहां पर तीन तल का गेस्ट हाउस जिसमें 12 कमरा, रेस्टोरेंट तथा टूरिज्म सेंटर, लाइब्रेरी रूम, बच्चों के खेलने का मैदान, पार्क स्थापित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यह कार्य जल्द से जल्द किया जाए, जिससे आने जाने वाले पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध हो सके। उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि अतिक्रमण करने वालो को हटाया जाये और उचित स्थान पर व्यवस्था किया जाय। निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरस यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।