Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसीएमओ के तेवर देख स्वास्थ्यकर्मियों में मचा हड़कंप

सीएमओ के तेवर देख स्वास्थ्यकर्मियों में मचा हड़कंप

  • प्रदर्शन करने वाले कर्मियों का एक दिन का मानदेय काटने का दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। सीएचसी डोभी पर स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा बहुओं का अधीक्षक के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप लगा प्रदर्शन करना महंगा पड़ा। जांच में आयीं सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने वगैर सूचना दिए प्रदर्शन करने को गंभीरता से लेते हुए जहां सम्मिलित स्वास्थ्य कर्मियों व आशा बहुओं का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया वहीं प्रदर्शन करने के लिए उकसाने वाले स्वास्थ्य अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने को कहा। सीएमओ के कड़े तेवर के चलते स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा है। गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी पर एक दिन पूर्व अधीक्षक डा. विशाल सिंह यादव पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मियों व आशा बहुओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह एसीएमओ डा. नरेंद्र सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. अजय सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी बीबी सिंह व डीपीएम सत्यब्रत त्रिपाठी के साथ जांच करने पहुंची। सीएमओ ने बताया कि यदि कोई समस्या थी तो उसे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाना चाहिए था उसका निराकरण किया जाता। वगैर सूचना दिए इस प्रकार प्रदर्शन करना नियम विरुद्ध है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारी को प्रदर्शन में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों व आशा बहुओं का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश देते हुए प्रदर्शन के लिए उकसाने वाले स्वास्थ्य अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने को कहा। सीएमओ के कड़े तेवर देख स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा है।