Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeउत्तर प्रदेशसीएम दौरे को लेकर शहर में रूट डायवर्जन

सीएम दौरे को लेकर शहर में रूट डायवर्जन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को काशी भ्रमण को देखते हुए शहर में रूट डायवर्जन है। सुबह सात बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में रूट डायवर्जन और नो इंट्री रहेगी। पुलिस लाइन, सर्किट हाउस की ओर वाहनों पर रोक रहेगी। जबकि सुबह से दोपहर दो बजे तक सिगरा से गुरुबाग,कमच्छा और लंका, नरिया, सामनेघाट, रविदास घाट तक चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। जबकि गोदौलिया-मैदागिन के बीच रात 11 बजे तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार  गिलट बाजार से तरना और भोजूबीर की ओर वाहनों पर रोक रहेगा। भोजूबीर तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सर्किट हाउस, गिलट बाजार पुलिस चौकी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो पुलिस लाइन चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
Share Now...