Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीआईएससीई बोर्ड की परीक्षा शुरू

सीआईएससीई बोर्ड की परीक्षा शुरू

  • विद्यार्थी निडर एवं तनावरहित होकर परीक्षा में बैठें: फादर पी विक्टर

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल में सीआईएससीई बोर्ड की परीक्षाएँ सोमवार से शुरू हो गयी। जनपद में सीआईएससीई बोर्ड के दो ही विद्यालय हैं। एक सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर दूसरा सेंटजॉन्स स्कूल सबरहत शाहगंज हैं। सोमवार को इंटरमीडिएट की अँग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा शुरू हुई जिसमें सेंटजॉन्स जौनपुर में 91 विद्यार्थी एवं सेंटजॉन्स सबरहत में 29 विद्यार्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा 20 मार्च तक एवं हाईस्कूल की परीक्षा 29 मार्च तक चलेगी। हाईस्कूल की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी। हाईस्कूल में 157 बच्चे भाग ले रहे हैं। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को आशीर्वचन देने के बाद सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने बच्चों से कहा कि निडर एवं तनावरहित होकर परीक्षा में बैठें। परीक्षा का भय परिणाम को प्रभावित करता है। शांत मन से परीक्षा में बैठने पर ईश्वर भी मदद करता है और कक्षा में गुरुजनों द्वारा पढ़ाया गया पाठ याद आ जाता है।