Homeअपना जौनपुरपुरोहित एवं शिक्षक के रूप में फादर अजय ने अविस्मरणीय यादें छोड़ी...

पुरोहित एवं शिक्षक के रूप में फादर अजय ने अविस्मरणीय यादें छोड़ी – फादर पी विक्टर

Date:

Latest stories

Related stories

भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी

जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता

जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग के दावों की खुली पोल

जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश

जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
spot_imgspot_img
  • सेंटजॉन्स परिवार ने पूर्व प्रधानाचार्य फादर अजय को अर्पित की श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर के पूर्व प्रधानाचार्य फादर अजय कुमार गाजीपुर की नन्दगंज के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। उनके शोक में विद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में फादर अजय की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर, अध्यापक-अध्यापिका, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्पमाला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समीना फारूकी ने फादर अजय कुमार के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। शिक्षक के रूप में फादर अजय ने जमवान संत इंटर कॉलेज में अपनी सेवा प्रदान की ततपश्चात सेंटमेरी स्कूल भदोही एवं सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में प्रधानाचार्य के रूप में अपनी भूमिका निभाई। इसके बाद फादर अजय उच्च शिक्षा के लिए बंैगलोर चले गए। बंैगलोर से आने के बाद गाजीपुर में पुरोहित के रूप में अपनी सेवा प्रदान कर रहे थे। प्रार्थना के लिए चर्च में जाते समय दुर्घनाग्रस्त हो गए और इस आसार संसार को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने अपने शोक संदेश में कहा कि एक पुरोहित एवं शिक्षक के रूप में फादर अजय ने अविस्मरणीय यादें छोड़ी है। उनको याद करते हुए फादर भावुक हो गए और कहा कि वे उनके विद्यार्थी रह चुके थे और उन्हें ‘गुरुजी’ कहकर ही पुकारते थे। कैलिसिया और शिक्षा जगत में उनके द्वारा की गई सेवाओं को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। यह ऐसी क्षति है जिसे कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता।

Share Now...

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here