Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसिलेंडर में लगी आग से छप्पर जलकर हुआ खाक

सिलेंडर में लगी आग से छप्पर जलकर हुआ खाक

  • फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत से आग पर मिला काबू

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायकाशी गांव में सोमवार को सुबह करीब आठ बजे खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिससे सारा रिहायशी समान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा सकी। उक्त गांव निवासी मंजू देवी पत्नी स्व.राजेश गौतम अपने मकान पर लटके छप्पर में सुबह करीब आठ बजे गैस सिलेंडर से सुबह का खाना बना रही थी। अचानक आग सिलेंडर में पकड़ लिया और देखते ही देखते आग छप्पर में फिर कमरे के अंदर तक पकड़ लिया। जानकारी होते ही आस-पास के लोग मदद करने के लिए पहुंचे। लेकिन आग और विकराल होती चली गई। थक हार कर अंत में फायर ब्रिगेड को फ़ोन से सूचित किया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटो कड़ी मेहनत के बाद जब तक आग पर काबू पाया। तब तक उसमें रक्खे गेंहू, चावल, बिस्तर, कपड़े, चारपाई, तक्थ आदि सभी रिहायशी समान जलकर राख हो गए। इस सम्बंध में फायर स्टेश्ान के सेकेण्ड आफिसर अनिल यादव ने बताया कि सूचना देर से मिलने के कारण ये नुकसान हुआ है। फिर भी कुछ सामान बचा लिया गया है। इस दौरान उनके साथ अशोक यादव, सुनील बिंद, आशु पनवार, सूरज आदि टीम में शामिल रहे।