Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeमनोरंजनसिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी के बाद और निखर गईं कियारा

सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी के बाद और निखर गईं कियारा

सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी के बाद कियारा आडवाणी और भी ज्यादा निखर गई हैं. इस बात का सबूत एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटोज हैं जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं. इन फोटोज में कियारा ने पीले रंग की इतनी रिवीलिंग ड्रेस पहनी हुई है जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि कियारा हद से ज्यादा बोल्ड हो गई हैं. फोटोज में एक्ट्रेस पीले रंग का ऑफ शोल्डर टॉप और स्किन टाइट स्कर्ट पहनी हुई है. ये स्कर्ट और टॉप इतना ज्यादा रिवीलिंग है कि उनके लुक को और भी ज्यादा बोल्ड बना रहा है. देखिए कियारा आडवाणी की लेटेस्ट फोटोज जो देखते ही देखते चर्चा में आ गईं.लुक की बात करें तो कियारा (Kiara Advani) ने पीले रंग की ऑफ शोल्डर टॉप पहना हुआ है. ये टॉप फ्रंट साइड से रिवीलिंग है जो उनके लुक को बोल्ड और हॉट बना रहा है.इस ऑफ शोल्डर टॉप के साथ कियारा ने स्किन टाइट पीले रंग की स्कर्ट पहनी हुई. ये स्कर्ट भी हाई थाई स्लिट है. इसके साथ ही कियारा ने मैचिंग गोल्डन कलर की हाई हील्स की सैंडिल पहनी है.अपने लुक को पूरा करने के लिए कियारा गले में पीले रंग का पतला सा नेकलेस पहनी हुई है. इस नेकलेस पर स्लाइस लिखा है. दरअसल, कियारा आडवाणी स्लाइस की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं. इसी वजह से एक्ट्रेस हाथ में स्लाइस की बोतल पकड़कर कैमरे के सामने रिवीलिंग ड्रेस में एक से बढ़कर एक किलर लुक देती नजर आईं.कियारा ने हाथ में गोल्डन कलर का बैंगिल भी पहना हुआ है. इसके साथ ही ओपन हेयर और सटल मेकअप में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. कियारा का ये लुक फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.आपको बता दें, कियारा और सिद्धार्थ की शादी 7 फरवरी को हुई है.

Share Now...