जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा खानापट्टी अवधूत कुटी आश्रम में जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया गया। हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ.विनोद कुमार व डॉ.अंजु ने अपने हाथों से 211गरीब एवं असहाय लोगों को कम्बल बांटा। इस दौरान आश्रम के आचार्य दिलीप पारीक ने बताया कि अघोर गुरु पीठ बनौरा रायगढ़ संत परम पूज्य बाबा प्रियदर्शी रामजी के मार्गदर्शन में जनकल्याण हेतु द्वारा हर साल इस आश्रम में कंबल वितरण का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, दुष्यंत कुमार सिंह, प्रधान ओमप्रकाश यादव, मुकेश कुमार एडवोकेट, अवधेश सिंह, राजकुमार मौर्य, जितेंद्र बहादुर सिंह, सत्यनाथ सिंह, अमलेश कुमार सिंह, सुनील कन्नौजीया व सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
सिकरारा खाना पट्टी गांव के अवधूत कुटी आश्रम में वितरित किया गया कंबल

Previous article
Next article

