Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeमनोरंजनसिकन्दर टिजर के जरिए फैंस को तगड़ा झटका देंगे सलमान

सिकन्दर टिजर के जरिए फैंस को तगड़ा झटका देंगे सलमान

फिल्म सिकंदर का टीजर सलमान खान के जन्मदिन यानी 27दिसंबर को दिन रिलीज होना है। अभी तो फिल्म सिकंदर के टीजर के रिलीज होने में काफी समय है। उसके बाद भी सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैंस ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया है। लोगों को उम्मीद है कि इस बार सलमान खान ईद के मौके पर अपने फैंस को एक शानदार तोहफा देंगे। लोग जानना चाहते हैं कि फिल्म सिकंदर में सलमान खान किस तरह का एक्शन करेंगे उनका लुक कैसा होगा। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं कि फिल्म सिकंदर के टीजर में आपको क्या क्या खास बातें देखने को मिलने वाली हैं। माना जा रहा है कि फिल्म सिकंदर में सलमान खान एक नाकाबपोश लुक में नजर आएंगे। फिल्म सिकंदर में सलमान खान के लुक को काफी सीक्रेट तरीके से डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान फिल्म किक की तरह अपने चेहरे पर मास्क लगाए नजर आएंगे। ये मुखौटा फिल्म सिकंदर की यूएसपी बनने वाला है। फिल्म सिकंदर को निर्देशक एआर मुरुगादॉस और साजिद नाडियाडवाला ने मिलकर बनाया है। टीम ने फिल्म सिकंदर के टीजर को दो अलग-अलग सेटों पर तैयार किया है ताकि इसे एक ग्रैंड लेवल पर ले जाया जा सके। फिल्म सिकंदर के लिए सलमान खान ने गोरेगांव में एसआरपीएफ ग्राउंड में महत्वपूर्ण सींस की शूटिंग की है। फिल्म सिंकदर के बाकी हिस्सों को फिल्मिस्तान स्टूडियो में शूट किया जा रहा है। फिल्म सिकंदर में सलमान खान जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। सलमान खान के साथ 5 लोग और ऐसे होंगे जिनके चेहरे पर मुखौटा होगा। कहना गलत नहीं होगा कि मेकर्स ने सलमान खान के फैंस को कंफ्यूज करने की पूरी तैयारी कर ली है। फिल्म सिकंदर के टीजर में पहली बार सलमान खान रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस ख्याल ने ही लोगों को काफी उत्साहित कर दिया है। फिल्म सिकंदर अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे सितारे भी दिखने वाले हैं।