आमिर खान की फिल्म 3 इडियट और संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस के सीक्वल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आमिर खान की फिल्म 3 इडियट और संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस बॉलीवुड की उन फिल्मों में से एक हैं जो कि फैंस के दिलों पर राज करती हैं। रिलीज होते ही इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने शुरू कर दिए थे। यही वजह है जो विधु विनोद चोपड़ा ने कुछ समय बाद लगे रहो मुन्नाभाई का निर्माण किया। हालांकि फैंस अब भी फिल्म 3 इडियट और मुन्नाभाई एमबीबीएस के अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही मुन्नाभाई एमबीबीएस 3 का एक पोस्टर खूब वायरल हुआ था जिसमें मुन्ना और सर्किट जेल के अंदर नजर आए थे। इसी बीच विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म 3 इडियट और मुन्नाभाई एमबीबीएस के सीक्वल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। विधु विनोद चोपड़ा ने दावा किया है कि वो इन दिनों फिल्म 3 इडियट और मुन्नाभाई एमबीबीएस के सीक्वल पर ही काम कर रहे हैं और जल्द ही फैंस को एक शानदार तोहफा दिया जाएगा। आगे विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि फिल्म 3 इडियट और मुन्नाभाई एमबीबीएस के सीक्वल को जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा। मैं चाहता तो इतने सालों में फिल्म 3 इडियट और मुन्नाभाई एमबीबीएस के कई सीक्वल बना सकता था। ऐसा करके मुझे खूब मुनाफा होता। मैं अपने लिए बड़ा घर और कार खरीद सकता था लेकिन अगर वो फिल्म अच्छी न बनती तब मैं क्या करता। मुझे दर्शकों को जवाब देना भारी पड़ जाता। मैं पैसे कमाने के लिए समझौता नहीं कर सकता। ‘विधु विनोद चोपड़ा के इस बयान ने फैंस का दिल जीत लिया है।
― Advertisement ―
जल्द आएगा 3 इडियट्स और मुन्ना भाई एमबीबीएस का सीक्वल

Previous article

