जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को एसडीएम अंकित कुमार के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल नौ फरियादियों ने प्रार्थना-पत्र दिए। जिसमें तीन मामले का निस्तारण किया गया। पोरईखुर्द गांव से पहुंची फरियादी कमला पत्नी स्व.बहादुर एक साल से लगातार हर समाधान दिवस पर प्रार्थना देते आ रही है। पुलिस प्रशासन ने मामले का निस्तारण के लिए प्रयास किया लेकिन आज तक इस महिला फरियादी के रास्ते के विवाद का निस्तारण नहीं हो पाया। इस महिला के मामले के साथ अन्य मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
साल भर से रास्ते के विवाद का नहीं हो पाया निस्तारण

Previous article
Next article


