जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के गांव समसपुर स्थित स्व.नन्हकू यादव शिक्षण संस्थान में विद्यालय का वार्षिकोत्सव तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही मेघावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षित व संस्कारित होंगे तो देश व समाज का विकास होगा। शिक्षा ही देश की पहचान है। युवा ही देश के भविष्य है। कहाकि बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में शिक्षक के साथ ही माता पिता को भी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के वार्षिकोत्सव में नाटक के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर बेटियों की शिक्षा पर बल दिया गया। छात्र-छात्राओं में प्रिया सिंह, प्रियंका यादव, साक्षी, अनमोल, आयुषी, नव्या, महक साहू, काजल साहू, तनु सिंह, प्रियांशी, अनुपमा व सचिन आदि ने देश भक्ति, धार्मिक, पंजाबी नृत्य, राधा कृष्ण नृत्य, होली गीत पर नृत्य तथा दहेज प्रथा, बाल विवाह, भ्रूण हत्या व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। रिया मिश्रा व आयुषी ने स्वागत गीत तथा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। अध्यक्षता एडवोकेट राम शिरोमण यादव तथा संचालन शैलेंद्र यादव ने किया। प्रबंधक विनोद यादव तथा प्रधानाचार्या सीमा यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर शैलेंद्र साहू, सुनीता साहू, सरिता, माधुरी, रामकृपाल, डब्लू सिंह, महेंद्र यादव, लाल बहादुर व वीरेंद्र कुमार बिन्द आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में ट्रस्ट के नाम पर चल रहे निजी अस्पतालों पर अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग
जौनपुर। ट्रस्ट के माध्यम से संचालित कुछ निजी अस्पतालों पर अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा...
बच्चें होंगे शिक्षित तभी देश का होगा विकास : डॉ.सुषमा

Previous article


