Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसामुदायिक शौचालय में मुर्गी पालन

सामुदायिक शौचालय में मुर्गी पालन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के मोहरियाँव ग्राम पंचायत में स्थित सामुदायिक शौचालय में शौच के बजाय मुर्गी पालन और चूहा पालन का कार्य हो रहा है, जहां पर साफ सफाई के लिए रखी गई समूह सावित्री महिला के पद पर कार्यरत साधना है, जिसके मना किए जाने पर शौचालय के बगल मोहरियाँव निवासी गिरीश दुबे पुत्र अवधेश दुबे एवं सविता पत्नी अवधेश दुबे द्वारा मुर्गी पालन के अलावा गन्दगी फैलाने का कार्य किया जा रहा है। मना करने पर गाली गलौज करते हुए मारने पीटने की धमकी दी जाती है और फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं पर ग्राम प्रधान से फोन पर वार्ता के दौरान जानकारी मिली कि उन लोगों का काफी दिनों से विवाद चल रहा है जहां पर आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। शिकायत पर मौके पर जाने वाले ब्लाक अधिकारियों को भी गाली से नावाजा जाता है। इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी स्मिता सेन से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है, जिसमें जाँच के लिए ग्राम विकास अधिकारी और बी एमएम व ग्राम प्रधान की टीम गठित की गई है और निर्देशित किया गया है कि मौके पर जांच कर सामुदायिक शौचालय को खाली कराने के लिए नोटिस जारी करे।