जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में हुई। मारपीट के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात सहित सात के खिलाफ दलित उत्पीड़न व घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। धिरौली लच्छन गांव निवासी दलित त्रिभुवन कुमार का आरोप है कि वह बाइक से खुटहन बाजार से वापस घर लौट रहा था। गांव में स्थित एक ईंट भट्टा के पास पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाए बैठे पड़ोसी संदीप,शुभम मौर्या व दो अज्ञात उसे रोक लाठी और हांकी से पीटकर घायल कर दिए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी घटना उसरौली गांव निवासी नंदकिशोर का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी गंगेश, अमृतलाल और विंदू उसके घर में घुसकर मारने पीटने लगे। बचाव को आयी उसकी पत्नी मालती को भी पीटकर घायल कर दिए। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
सात के खिलाफ दलित उत्पीड़न व घर में घुसकर मारपीट का केस दर्ज

Previous article
Next article


