Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरहज यात्रा पर जा रहे मौलाना का किया स्वागत

हज यात्रा पर जा रहे मौलाना का किया स्वागत

  • कस्बे में घूमकर गले लगाकर मांगी मंगल यात्रा की कामना

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली बाजार निवासी मौलाना अख्तर हुसैन शमशुल अपनी पत्नी शहनाज बानो के साथ हज यात्रा पर रवाना होने के पूर्व घर से तमाम महिलाओं पुरुषों के साथ कस्बे में घूमकर सभी का अभिवादन किया। लोगों ने गले लगाकर माल्यार्पण किया और मंगल यात्रा की कामना की। इस दौरान मौलाना ने कहा कि बहुत दिन से इच्छा थी किन्तु खुदा के रहमो करम से यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपने मुल्क के सभी लोगों एवं देश में अमन चैन और सुख शांति की मक्का मदीना में दुआ मांगी जाएगी। ताकि लोगों के बीच आपसी सद्भावना बनी रहे। इस मौके पर मौलाना नसीम, सरफुल वारिस, आमीन, भोलाप्रसाद सेठ, अंसार अहमद (शेबू), जमशेद अहमद, हफीज अहमद, प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सेठ (पिंटू), रमजान अली, अब्दुल हक अंसारी, लतीफ अंसारी  शिवपूजन धर्मराज सहित महिला पुरुष उपस्थित रहे।