― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरसांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया वार्षिकोत्सव

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया वार्षिकोत्सव

  • एकांकी नाटक, हास्य व्यंग से बच्चों ने बड़ों को किया जागरूक

जौनपुर धारा, खेतासराय। प्राथमिक विद्यालय गोरारी का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों ने भव्य आकर्षक गीत, एकांकी नाटक, हास्य व्यंग, कव्वाली अन्य पेश कर समाज में फैली तमाम कुरीतियों को खत्म करने के लिए बड़ों को जागरूक किया। समारोह के मुख्य अतिथि शाहगंज ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल को आना था लेकिन उनके न रहने पर राज्य संदर्भ समूह एसआरजी के प्रशिक्षक अजय कुमार मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पा अर्पित व दीप प्रज्वलित करके किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में शाहगंज विकासखंड के वरिष्ठ प्रशिक्षक प्रशांत कुमार  मिश्र, पारा कमाल के नोडल संकुल वीरेंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार गौतम, प्रधानाध्यापक अखिलेश यादव, राजकुमार सिंह, सैद गोरारी के ग्राम प्रधान वसीम अहमद व गोरारी खलीलपुर के संदीप मौर्य ने समारोह को संबोधित करते हुए बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए  कार्यक्रमों की प्रशंसा की। समारोह के मुख्य अतिथि एसआरजी अजय कुमार मौर्य ने विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र, छात्राओं को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाराकमाल के नोडल संकुल वीरेंद्र कुमार व संचालन प्रधानाध्यापिका डॉ. शिवानी मौर्य ने किया।

Share Now...