Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरसांसद खेल स्पर्धा के तहत हुआ खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

सांसद खेल स्पर्धा के तहत हुआ खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा, बरसठी।  स्थानीय विकास खण्ड के गनेशपुर गांव में शुक्रवार को सांसद खेल स्पर्धा के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने अपना कौशल दिखाया।

मुख्य अतिथि सांसद बीपी सरोज व प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि प्रतिस्पर्धाओं से जीवन में निखार आता है और आगे बढ़ने का हौसला मिलता है। बीडीओ प्रवीण त्रिपाठी व बीईओ शशांक सिंह जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सांसद बीपी सरोज ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। भूमि विकास चेयरमैन अजय सिंह, एडीओ पंचायत मुन्नीलाल यादव, सचिव अजय मिश्रा, नितेश पाठक, शुभम तिवारी, विनोद चंद पाण्डेय, अश्वनी सिंह, प्रधान गुलाब चंद यादव, प्रधान अरुण सिंह, तकनीकी सहायक एच.पी., वीरेंद्र पटेल, प्रदीप सिंह व क्षेत्र के समस्त सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Share Now...