Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमहिला अध्ययन केंद्र ने संकाय भवन में मनाया होलीकोत्सव

महिला अध्ययन केंद्र ने संकाय भवन में मनाया होलीकोत्सव

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कला संकाय में महिला अध्ययन केंद्र की ओर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नमकीन, गोजिया समेत होली में इस्तेमाल होने वाले कई खाद्य पदार्थों के स्टाल और होलिकोत्सव पर्व का उद्घाटन कुलपति ने किया। कुलपति प्रो.मौर्य ने कहा भारतीय त्योहारों में होली का बहुत महत्व है। होली को फाल्गुन ’या वसंत ऋतु के आगमन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्यक्रम संयोजक और प्रभारी महिला अध्ययन केंद्र ने कहा कि स्टाल में बने सभी सामान पास के गांव की महिलाओं के द्वारा बनाए गए हैं। इस स्टाल को लगाने का मतलब उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास है।स्टाल में आए लोगों ने जमकर खरीदारी की। कुल दस हजार के सामान आगन्तुकों ने खरीदें। इस अवसर पर शिक्षकों और बच्चों ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। संगीत की धुन पर विद्यार्थियों ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर प्रो.वंदना राय, प्रो.अजय प्रताप सिंह, डा.मनोज मिश्र, डा.सुनील कुमार, कुलपति के निजी सचिव डा.लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, ईश्वर श्रीवास्तव, डा.वनिता सिंह, डा.प्रियंका कुमारी, डा.पूजा सक्सेना, डा.जया शुक्ला, डा.रेखा पाल, डा.विनय वर्मा आदि शामिल थे।