Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसवाल अडानी से होता है परेशान सरकार होती है : सरिता पटेल

सवाल अडानी से होता है परेशान सरकार होती है : सरिता पटेल

  • प्रदेश कांग्रेस की महासचिव ने प्रेसवार्ता में कहा

जौनपुर धारा, जौनपुर। 5 बिंदुओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस की महासचिव सरिता पटेल ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता नगर के एक होटल में की। प्रेस को सम्बोधित करते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या लोकतंत्र में एक उद्योगपति से सवाल पूछना भारत पर हमला है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो सवाल पूछे थे वही सवाल मैं सरकार से पूछना चाहती हूं कि अडानी की कंपनियों में जिन शैल कंपनियों द्वारा 20,000 करोड़ का निवेश किया गया वह कंपनियां किसकी है। जब कंपनियों के शेयर लगातार 60 पर्सेंट गिर चुके थे तब हमारे एसबीआई एलआईसी का पैसा अडानी की कंपनियों में लगाया जा रहा था यह बड़े सवाल हैं जिनका जवाब भाजपा सरकार को देना होगा। हमारा देश प्रजातंत्र देश है हमने आजादी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है और कुर्बानियां दी है अगर लोकतंत्र पर खतरा होगा तो हम खामोश बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब हम सवाल अडानी से करते हैं भाजपा की परेशान क्यों हो जाती है। भाजपा का अदानी से क्या रिश्ता है। वार्ता में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ. राकेश उपाध्याय, प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस राकेश सिंह डब्बू, जिला महासचिव अजय सोनकर, जिला अध्यक्ष  शशांक राय अंकित, नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस संदीप सोनकर, अमन  सिन्हा, आदिल, अली अंसारी सब्बल, इकबाल आदि मौजूद रहे।