जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर के तत्वावधान मे चैत्र शुक्ल नवमी के पावन पर्व पर कृषि भवन प्रांगण में स्थित माँ दुर्गा मंदिर परिसर में पूजन हवन पश्चात 9 कन्या रूपी मां दुर्गा के स्वरूप दर्शन कर परिषद परिवार की महिलाओं ने कन्याओं का पांव धुलकर और पांवों में महावर लगाया और कन्या पूजन कर भेजन कराया। कन्याओ का चरण वंदन कर दक्षिणा, उपहार देकर अगले नवरात्र में आने का वचन लिया। कृषि भवन प्रांगण मे स्थित गौशाला में सदस्यगण ने गौ माता को हरा चारा भी खिलाया। तत्पश्चात प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकली रामनवमी शोभायात्रा के समापन स्थल कचगांव पड़ाव पर सदस्यों, महिलाओं एवं बच्चों द्वारा राम भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अवधेश गिरी व निशा गिरी, विक्रम गुप्त व सविता गुप्ता, दिलीप जायसवाल व बबिता जायसवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन सचिव पंकज सिंह ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने शोभा यात्रा मे आये सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।

